नई दिल्ली (ईएमएस)। वाहन चालकों की सुरक्षा के मददेनजर एसएमके हेलमेट्स ने अपनी नई नोवा फुल-फेस हेलमेट सीरीज पेश की है। कंपनी ने इसे किफायती कीमत पर उपलब्ध कराया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग सेफ्टी को प्राथमिकता दे सकें। नोवा सीरीज दो वेरिएंट सॉलिड और ट्रैक में लॉन्च की गई है। सॉलिड मॉडल की शुरुआती कीमत 4,000 रुपये और ट्रैक वेरिएंट 4,300 रुपये से शुरू होता है। एक्सएस से एक्सएक्सएल तक के साइज में उपलब्ध ये हेलमेट देशभर के अधिकृत डीलर्स और एक्सेसरी स्टोर्स पर ग्लॉस और मैट फिनिश में खरीदे जा सकते हैं। हेलमेट को एनर्जी इम्पैक्ट रेसिस्टेंट थर्मोप्लास्टिक शेल से बनाया गया है, जो दुर्घटना के समय सिर को मजबूत सुरक्षा प्रदान करता है। मल्टी-डेंसिटी ईपीएस लाइनर झटकों को अवशोषित करने में मदद करता है। यह हेलमेट ईसीई 22.06, डीओटी और आईएसआई जैसे अंतरराष्ट्रीय व भारतीय सुरक्षा मानकों पर खरा उतरता है। वाइजर ऑप्टिकली करेक्ट और स्क्रैच-रेसिस्टेंट है, साथ ही फॉगिंग रोकने के लिए पिनलॉक 30 इंसर्ट दिया गया है। क्विक-रिलीज वाइजर सिस्टम और बेहतर वेंटिलेशन राइडिंग अनुभव को आरामदायक बनाते हैं। ब्रीदेबल, हाइपोएलर्जेनिक और वॉशेबल इंटीरियर इसे और सुविधाजनक बनाता है। भारत में आईएसआई मार्क वाला हेलमेट पहनना अनिवार्य है।