अलीगढ़ (ईएमएस)। महर्षि वाली महोत्सव मेला समिति के तत्वाधान में आर्य समाज मंदिर प्रदेश कार्यालय पर संत गाडगे महाराज की जन्म जयंती आयोजित की गई । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता मानव महाजन द्वारा माल्यार्पण कर दीप प्रवजलन किया गया। कार्यक्रम संयोजक महर्षि वाले महोत्सव मेला समिति के संस्थापक अध्यक्ष भाजपा जिला मंत्री संदेश राज ने कहा कि संत गाडगे महाराज द्वारा जन सेवा के ने को कार्य किए गए सामाजिक भेदभाव को मिटाने के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन लगा दिया। संत गाडगे महाराज द्वारा किए गए सामाजिक कार्य अतुलनीय है आज महाराष्ट्र में संत गाडगे जी महाराज जी के नाम से कैंसर हॉस्पिटल यूनिवर्सिटी बड़े-बड़े शिक्षण संस्थान उनके नाम से जाने जाते हैं । भाजपा और नेता मानव महाजन ने कहा कि प्रत्येक महापुरुष द्वारा समाज को जोड़ने की प्रेरणा मिलती है उनका अनुसरण कर हम समझ में कार्य कर सकते हैं। कार्यक्रम में प्रदीप दिवाकर, गोविंद, प्रकाश दिवाकर, मोहित दिवाकर, गुरबख्श बक्शी, सचिन राज, नितिन कुमार, महिला जिला अध्यक्ष सोनिका सिंह, रवि कुमार आदि मौजूद थे। ईएमएस/धर्मेन्द्र राघव/ 23 फरवरी 2026