क्षेत्रीय
23-Feb-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्रीय रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की 21 वी बैठक महाप्रबंधक तरुण प्रकाश की अध्यक्षता में बिलासपुर में हुई। इसमें महाप्रबंधक ने जेडआरयूसीसी मेम्बर और सांसद प्रतिनिधि सत्येन्द्र ठाकुरका शाल श्रीफल से अभिनंदनकिया। ठाकुर ने जिले के रेल विकास से संबंधित कई विषयों को मीटिंग में उठाया। उन्होंने छिन्दवाड़ा से इंदौर उज्जैन के लिए एक इंटरसिटी ट्रेन शुरू करने,पेंचवेली ट्रेन मेंएसी-2 और ्रएसी-3 व स्लीपर के कोच बढ़ाने,टाटानगर इतवारी एक्सप्रेस को छिंदवाड़ा तक बढ़ाने, पातालकोट एक्सप्रेस में यात्रियों के भोजन के लिए पेट्रीकार लगाने और इसका 2 मिनट का स्टापेज दतिया में करने की बात रखी। ईएमएस/मोहने/ 23 फरवरी 2026