क्षेत्रीय
23-Feb-2026


पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने लिए गए आवेदन कटनी (ईएमएस) । संकल्प से समाधान अभियान के द्वितीय चरण के तहत 16 फरवरी से 16 मार्च 2026 तक नगरीय क्षेत्र में आयोजित होने वाले शिविरों के तहत सोमवार 23 फरवरी को निगम प्रशासन द्वारा वार्ड जोन क्रमांक 1 के 7 वार्डो को सम्मिलित करते हुए प्रातः 11 बजे से जालपा देवी वार्ड स्थित सामुदायिक भवन विश्वनाथ बाल मंदिर में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान नगर निगम एवं महिला बाल विकास विभाग के कर्मचारियों की मौजूदगी रही। शिविर के नोडल अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक ने बताया कि शिविर के दौरान गणेश प्रसाद मसुरहा वार्ड, जालपा देवी वार्ड, महात्मा गांधी वार्ड, जयप्रकाश वार्ड, जगमोहन दास वार्ड एवं वीर सावरकर वार्ड के नागरिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु 11 आवेदन लिए जाकर 1 आवेदन का मौके पर ही निराकरण कराया गया। शेष 10 आवेदनों पर शीघ्रता से कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। उल्लेखनीय है कि जनसामान्य को शासन की जन और हितग्राही मूलक योजनाओं का सुगमता से लाभ उपलब्ध कराने और आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु यह अभियान संचालित किया जा रहा है,जिसके तहत नगरीय क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर आमजन के आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। आगामी इन तिथियों में आयोजित होंगे शिविर भियान के तहत 31 मार्च तक आयोजित होने वाले शिविरों की श्रृंखला में 27 फरवरी को वार्ड क्रमांक 13 से 21 तक एवं वार्ड क्रमांक 35 हेतु जोन क्रमांक खिरहनी सामुदायिक भवन, 02 मार्च को वार्ड क्रमांक 22 से 29 हेतु जोन क्रमांक 4 टी.सी.बजान स्कूल सुभाष चैक में शिविर का आयोजन किया जाएगा इसी प्रकार 9 मार्च को वार्ड क्रमांक 30 से 34 तक एवं वार्ड क्रमांक 37 हेतु जोन क्रमांक 5 खेरमाई सामुदायिक भवन लखेरा एवं 16 मार्च को वार्ड क्रमांक 38 से 45 तक के लिए जोन क्रमांक 6 उप कार्यालय माधव नगर में शिविर का आयोजन किया जायेगा। प्रत्येक शिविर हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किये जाकर अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। आवेदनों का निराकरण को पोर्टल पर क्लस्टर या जोन लेवल के नोडल अधिकारी के द्वारा दर्ज किया जाएगा। ईएमएस/मोहने/23 फरवरी 2026