मंगलवार को मोहन मेडिकल के पास सहित माधव नगर में नारायण बेकरी के पास आयोजित होंगे शिविर कटनी (ईएमएस) । वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर नागरिकों को निगम के बकाया कर को जमा करने की सुविधा के मद्देनजर रोजाना वार्डवार आयोजित किये जा रहे शिविरों के तहत सोमवार को गर्ग चौराहा एवं लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास आयोजित शिविर का नागरिकों ने भरपूर लाभ उठाते हुए निगम कोष में बकाया कर की राशि आसानी से जमा की। इस दौरान शिविर स्थल में उपस्थित दल द्वारा नागरिकों को बकाया करों की राशि की जानकारी प्रदान की जाकर निगम कोष में करों में जमा करने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। राजस्व अधिकारी श्री जागेश्वर प्रसाद पाठक ने बताया कि निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर निगम प्रशासन द्वारा नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए वसूली का कार्य अनवरत जारी है। वसूली हेतु गठित दल द्वारा बकायादारों से डोर टू डोर संपर्क कर बकाया राशि निगम कोष मे जमा करने हेतु प्रेरित करने के साथ ही पीओएस मशीनों के माध्यम से त्वरित भुगतान की सुविधा भी नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं मुनादी के माध्यम से नागरिकों को रोजाना शिविर आयोजन स्थलों की जानकारी प्रदान की जा रही है। मंगलवार को यहां लगेंगे शिविर राजस्व अधिकारी श्री पाठक ने बताया कि नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए मंगलवार 24 फरवरी को मोहन मेडिकल स्टोर के बाजू से बालचंद गली सहित उपनगरीय क्षेत्र के आचार्य कृपलानी वार्ड, संत कंवरराम वार्ड एवं महाराणा प्रताप वार्ड हेतु नारायण बेकरी के सामने शिविर का आयोजन कर नागरिकों को उनके वार्डो में ही निगम के बकाया करों को आसानी से जमा करने की सुविधा प्रदान की जायेगी। आपने नागरिकों से आयोजित शिविरों का लाभ प्राप्त करनें की आग्रह किया है। ईएमएस/मोहने/23 फरवरी 2026