मार्च में जिले मे भी लगेंगे प्रशिक्षण वर्ग, संगठन की बताएंगे रीति-नीति छिंदवाड़ा (ईएमएस)। भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को संगठन के कामकाज से रूबरू कराने और कार्यकर्ता के रूप में भूमिका बताने के लिए विशेष प्रशिक्षण वर्ग लगाएगी। यह प्रशिक्षण जिला स्तर के अलावा सभी मंडलों में भी आयेाजित होंगे। छिंदवाड़ा में जिला स्तर पर इस वर्ग के साथ सभी 30 मंडलों में ये प्रशिक्षण दिए जाएंगे। इसमें पार्टी के जिला पदाधिकारी, जिलों के पदाधिारी और प्रशिक्षण देने वाली टोली के कार्यकर्ताओं के अलावा मंडल स्तर पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। गत दिवस भोपाल में जिला अध्यक्षों के साथ प्रशिक्षण वर्ग की टोलियों के कार्यकर्ताओं की भोपाल में एक बैठक हुई। इसमें इस प्रशिक्षण वर्ग के बारे में उन्हें जानकारी प्रदेश अध्यक्ष, क्षेत्रीय संगठन प्रभारी और अन्य प्रमुख पदाधिकारियेां ने दी। जिलों से नियुक्त की गई प्रशिक्षण टोली केकार्यकर्ताओं को बताया गया कि प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को क्या सीख देना है। गौरतलब है भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति नीति के बारे में समय समय पर ट्रेनिंग देती है। ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ता भी इसको सीखें इसके लिए मंडल स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग लगाया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार मार्च के महीने में ये प्रशिक्षण शुरू हो जाएंगे। तालमेल बिठाकर काम करने की हिदायद गौरतलब है पार्टी में इन दिनों संगठन और जनप्रतिनिधियों के बीच तालमेल का अभाव देखा जा रहा है। इससे पार्टी की छवि बिगड़ रही है। संगठन के पदाधिकारियेां और जनप्रतिनिधियों के बीच तालमेल और समन्वय की कमी का असर पार्टी में गुटबाजी के रूप में देखा जा रहा है। संगठन के आला पदाधिकारियों ने पार्टी के पदाधिकारियेां से अपने अपने क्षेत्रों में सत्ता और संगठन में तालमेल बनाकर काम करने कहा ताकि जनता में अच्छा संदेश जाए और लोगों के बीच भी सकारात्मक प्रभाव डाला जा सके। ईएमएस/मोहने/ 23 फरवरी 2026