रायपुर (ईएमएस)। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के अंतर्गत उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली स्थापित करने हेतु कार्य किया जाएगा। इस संबंध में दिनांक 26 फरवरी 2026 को ब्लॉक लेकर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। उक्त कार्य के फलस्वरूप एक दिन के लिए कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन किया जाएगा। परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियाँ : 25 फरवरी 2026 को गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया–बरोनी एक्सप्रेस- यह गाड़ी परिवर्तित मार्ग चुनार–प्रयागराज–फाफामऊ–जंघई–जौनपुर होकर चलेगी। 25 फरवरी 2026 को गाड़ी संख्या 18201 दुर्ग–नौतनवा एक्सप्रेस-यह गाड़ी परिवर्तित मार्ग प्रयागराज–माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़–सुलतानपुर–अयोध्या होकर चलेगी। सत्यप्रकाश/चंद्राकर/23 फरवरी 2026