राज्य
23-Feb-2026
...


भोपाल (ईएमएस)। एटीएस की जबलपुर इकाई को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि जबलपुर में कुछ अफगानी युवक अवैध रूप से निवासरत हैं। इसी सूचना के आधार पर जबलपुर से एक अफगानी नागरिक सोहबत खान पिता बदरु‌द्दीन खान को गिरफ़्तार किया गया है। सोहबत विगत लगभग 10 वर्षों से अवैध रूप से जबलपुर में रह रहा था एवं उसने स्थानीय महिला से निकाह भी कर लिया था। उसने ना सिर्फ फ़र्ज़ी दस्तावेजों के आधार पर अपना भारतीय पासपोर्ट बनवा लिया था वरन् वो पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ मे निवासरत अपने अफगानी साथियों के लिए भी जबलपुर के फ़र्ज़ी पते पर दस्तावेज़ तैयार कर पैसे लेकर उनके भी भारतीय पासपोर्ट बनवा रहा था। एटीएस को अब तक लगभग ऐसे 30 अफगानी युवकों की जानकारी मिली है जिनके पासपोर्ट जबलपुर के पते से बनवाने का प्रयास किया गया। MP एटीएस ने इस प्रकरण में अगस्त 2025 में अपराध पंजीबद्ध कर तीन अफगानी नागरिकों सहित कुल छः लोगो को गिरफ्तार किया था। इसी प्रकरण में आगे कार्यवाही करते हुए एटीएस की टीम ने कोलकाता के थाना बेनियापुकुर और थाना भवानीपुर से निम्नानुसार 5 अवैध अफगान नागरिकों को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों की कोलकाता की सियाल्दाह कोर्ट और अलिपूर कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेकर जबलपुर कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड ली गयी है- 1. रजा खान पिता आमिर खान उम्र 28 साल निवासी 11/1, तातीबगान रोड, कोलकाता थाना बेनियापुकुर 2. जियाउल रहमान पिता अजीम रहमान उम्म्र 30 साल निवासी 11/1, तातीबगान रोड, कोलकाता-14 थाना बेनियापुकुर 3. सुल्तान मोहम्मद पिता शाह मोहम्मद उम्र 27 साल निवासी तिलजला रोड, 46, कोलकाता थाना बेनियापुकुर 4. सैयद मोहम्मद पिता शाह मोहम्मद उम्र 35 साल निवासी तिलजला रोड, 46, कोलकाता थाना बेनियापुकुर 5. जफर खान पिता असलम खान उम्र 23 साल निवासी 6 पंडित शंभूनाथ अस्पताल लेन, कोलकाता थाना भवानीपुर MP एटीएस ने इस प्रकरण में अगस्त 2025 में तीन अफगानी नागरिकों सहित निम्नानुसार कुल छः लोगो को गिरफ्तार किया था- आरोपी (1) सोहबत खान पिता बदरु‌द्दीन खान उम्र 37 साल निवासी. हाल- शहजाद का मकान, नया मोहल्ला, छोटी ओमती, जबलपुर (मप्र) (2) महेन्द्र कुमार सुखदान पिता स्व. श्री माधव प्रसाद सुखदान उम्र 45 वर्ष निवासी म.न. 1, राजीव नगर, कटंगा, जबलपुर (3) दिनेश गर्ग पिता श्रवण कुमार गर्ग उम्र 40 वर्ष निवासी म.न. 4, आकाश विहार कालोनी, विजय नगर, जबलपुर (4) चंदन सिंह ठाकुर पिता अमरसिंह ठाकुर उम्र 30 साल निवासी म.न. 119 शंकर शाह नगर कालोनी रामपुर, जबलपुर (मप्र) (5) अकबर खान पिता गुलसन खान उम्र 53 वर्ष निवासी हाल 298, बेलिलियस रोड, हावडा, पश्चिम बंगाल (6) मोहम्मद इकबाल पिता असलम खान उम्र 25 साल निवासी माधव रोड फुलकार ऑफिस के पास, भवानीपुर कोलकाता, पश्चिम बंगाल जुनेद/ईएमएस/23/02/2026