- होली विशेष कार्यक्रम में भाग लेते संस्कार भारती के सदस्य हाथरस (ईएमएस)। संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष चेतन उपाध्याय ने संस्था के पदाधिकारियों के साथ आकाशवाणी मथुरा के विशेष होली कार्यक्रम में भाग लेकर ब्रज की सांस्कृतिक छटा बिखेरी। आयोजित काव्य गोष्ठी में हाथरस इकाई के साहित्यकारों ने बृजभाषा में होली पर आधारित रचनाओं की प्रभावी प्रस्तुति दी, जिससे श्रोता मंत्रमुग्ध हो उठे। कार्यक्रम में ठंडाई, गुलाल और ब्रज की होली के विविध रसों को कविताओं के माध्यम से जीवंत किया गया। आशु कवि अनिल बौहरे के निर्देशन में आयोजित इस काव्य संध्या में जिलाध्यक्ष चेतन उपाध्याय, सह संयोजक सोनाली वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष रूपम कुशवाहा और प्रवक्ता पूरन सागर ने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर ब्रज के होली पर्व की मस्ती को स्वर दिया। इस अवसर पर कुंवरपाल भंवर, श्यामबाबू चिंतन, एआर शर्मा, डॉ सुनीता उपाध्याय, जीवन लाल शर्मा, मधुलता शर्मा, नारायण प्रकाश तिवारी, मुकेश शर्मा, सुखप्रीत सिंह सुखी, कुलदीप निबौरिया, अजय गौड़, हेमेंद्र शर्मा, दीप्ति वार्ष्णेय, नवीन गुप्ता, प्रभुदयाल दीक्षित, चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, डॉ भरत यादव और डॉ जितेन्द्र शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने प्रस्तुतियों की सराहना की। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 26 फरवरी 2026