क्षेत्रीय
हाथरस (ईएमएस)। सासनी क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर राधे धर्म कांटा के पास एक हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े ट्रक का टायर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। टायर फटने से निकले तेज दबाव की चपेट में आकर ट्रक का हेल्पर रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। वह जमीन पर गिर पड़ा और उसे गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों और चालक ने उसे तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की टीम घायल का उपचार कर रही है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 26 फरवरी 2026