क्षेत्रीय
26-Feb-2026


हाथरस (ईएमएस)। सासनी गेट क्षेत्र के कमला बाजार निवासी 16 वर्षीय किशोर के लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है। पिता गोपाल वर्मा के अनुसार उनका बेटा कार्तिक वर्मा 25 फरवरी 2026 की सुबह करीब आठ बजे घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क कर अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बेटे के अचानक लापता होने से परिवार परेशान है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है और संभावित स्थानों पर जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किशोर के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत सूचित करें। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 26 फरवरी 2026