क्षेत्रीय
26-Feb-2026


-- वार्षिक खेल उत्सव में भाग लेते हुए हाथरस (ईएमएस)। एसबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल रुदायन गोपी में चल रहे वार्षिक खेल उत्सव के दूसरे दिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले उत्साह के साथ संपन्न हुए। विभिन्न वर्गों की दौड़ प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जूनियर 100 मीटर में सौरव प्रथम, कृष्णा द्वितीय और पंकज तृतीय रहे। जूनियर 200 मीटर में फरहान प्रथम, कृष्णा द्वितीय और पंकज तृतीय रहे, जबकि 400 मीटर में विकास ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्राइमरी 200 मीटर में दिव्यांश प्रथम रहे। सीनियर वर्ग की 200, 400, 800 और 1600 मीटर दौड़ में अनूप, कैलाश और अमित कुमार ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। सीनियर बालिका 200 मीटर में सरस्वती प्रथम रहीं। कबड्डी प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग में एसबीएस योद्धा ने एसबीएस चैलेंजर्स को 30-14 से हराकर खिताब जीता। सीनियर बालिका वर्ग में सीबीएस वॉरियर्स ने एसबीएस इंडियंस को 22-9 से पराजित किया। जूनियर बालिका वर्ग में इंदिरा गांधी हाउस ने रानी लक्ष्मीबाई हाउस को 19-4 से हराया। जूनियर बालक वर्ग में चंद्रशेखर आजाद हाउस ने फाइनल में मंगल पांडे हाउस को 23-20 से पराजित कर चैंपियनशिप जीती। प्राइमरी बालक वर्ग में सुभाष चंद्र बोस हाउस ने विवेकानंद हाउस को 20-15 से हराकर खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन एवं स्टाफ उपस्थित रहा और विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 26 फरवरी 2026