हाथरस (ईएमएस)। शहर के तालाब चौराहे पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक को उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने सरेआम घेरकर मारपीट कर दी। बीच चौराहे पर हुई घटना से अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हमलावरों से बचाकर अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि युवक जयपुर से अदालत में तारीख करने हाथरस आया था। युवक का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उसे रास्ते में रोककर पीटा और उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं ससुराल पक्ष का कहना है कि युवक ने अपनी साली से छेड़छाड़ की थी, जिसको लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 26 फरवरी 2026