-- निरीक्षण करते आबकारी निरीक्षक क्षितिज कुमार हाथरस (ईएमएस)। आगामी होली पर्व के दृष्टिगत आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश तथा जिलाधिकारी हाथरस के पर्यवेक्षण में जनपद में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत आबकारी टीम ने थाना हाथरस गेट व थाना कोतवाली क्षेत्र के मंडी समिति, बस स्टैंड, चामड़ गेट, भगवन्तपुर आदि क्षेत्रों की देशी व कंपोजिट मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टॉक का मिलान किया गया, टेस्ट परचेसिंग की गई तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का परीक्षण कर अनुज्ञापियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्रवाई के समय क्षितिज कुमार, आबकारी निरीक्षक हाथरस सदर, आबकारी स्टाफ के साथ मौजूद रहे। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 26 फरवरी 2026