क्षेत्रीय
26-Feb-2026


-अतिथियों का स्वागत करती आयोजन समिति हाथरस (ईएमएस)। होली का त्यौहार मनभावन रंगों के साथ मस्ती और उल्लास से सराबोर कर देता है। इसी क्रम में एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स द्वारा प्रेम रघु मेडिकल कॉलेज में होली महोत्सव के अंतर्गत कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय गीतकार एवं यश भारती से सम्मानित डा. विष्नु सक्सेना, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रेमसिंह कुशवाहा, अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय, राष्ट्रीय प्रवक्ता देवेंद्र गोयल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल, जिलाध्यक्ष कमलकांत दोबरावाल, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सोनल अग्रवाल और डॉ. पी.पी. सिंह द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। डा. विष्नु सक्सेना ने अपने मुक्तकों और गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके गीतों ने प्रेम, विरह और जीवन के विविध रंगों को मंच पर जीवंत कर दिया। ओज कवि राणा मुनि प्रताप ने ओजपूर्ण रचनाओं से माहौल में ऊर्जा भर दी। गीतकार डॉ. नितिन मिश्रा ने मंच संचालन करते हुए अपने गीतों से वातावरण को प्रेममय बना दिया। राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने कहा कि जनपद के लिए यह गौरव की बात है कि डॉ. विष्नु सक्सेना जैसी हस्ती विश्व पटल पर नाम रोशन कर रही है। सम्मेलन में आईपीएस आदित्य वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में जिलाध्यक्ष कमलकांत दोबरावाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 26 फरवरी 2026