कोरबा (ईएमएस) रामनवमी के पावन अवसर पर श्री राम लला दर्शन यात्रा के संयोजक प्रवीण झा ने 1008 श्रद्धालुओं को निःशुल्क अयोध्या दर्शन कराने के अपने संकल्प को पुनः दोहराया। पिछले दो वर्षों की सफलता के बाद इस वर्ष तृतीय वर्ष भी 1008 दर्शनार्थियों के लिए निःशुल्क अयोध्या यात्रा हेतु पंजीयन कार्य भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। बिलासपुर सहित आसपास के अंचल से बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए और प्रभु श्रीराम के दर्शन हेतु अपना पंजीयन कराया। आयोजकों ने बताया कि यह यात्रा श्रद्धालुओं की आस्था को सशक्त करने और समाज में धार्मिक चेतना का संचार करने का माध्यम है। सभी भक्तों ने प्रभु श्रीराम से समस्त समाज पर कृपा एवं आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थना की।