क्षेत्रीय
02-Mar-2026
...


- निष्पक्ष जांच के दिए निर्देश कोरबा (ईएमएस) कोरबा अंचल संजय नगर वार्ड के लक्ष्मण बन बस्ती में विगत दिवस घटी दर्दनाक घटना पश्चात कोरबा नगर विधायक सह प्रदेश कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने मासूम की असामयिक मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए परिजनों को सांत्वना दी। बस्ती में एक बाउंड्रीवॉल अचानक भरभराकर गिर गई थी, जिसकी चपेट में आने से चार वर्षीय धनेश कर्ष नामक मासूम बालक की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। हादसे में सोनू कर्ष (20) और विशाल यादव (18) नामक युवक भी गंभीर घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद स्थानीय लोगों से बातचीत की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर मामले की बारीकी से जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत, भोलू यादव, पार्षद नरेंद्र देवांगन, मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, राकेश नागरमल अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। 02 मार्च / मित्तल