क्षेत्रीय
02-Mar-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) राष्ट्रीय कलचुरी एकता महासंघ की राष्ट्रीय संयोजक अर्चना जायसवाल ने संस्था विधि सेवा संकल्प द्वारा जायसवाल भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण बढ़ाने के लिए महिलाओं को संकल्प दिलाया। आयोजन में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष किशोर राय, मप्र कांग्रेस स्वतंत्रता सेनानी परिवार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अजयनारायण शीतलानी, इंदिरा सम्यक ज्योति अभियान की महिला प्रदेश संयोजक कनुप्रिया सत्तन, अजा से पार्षद गोविंद परमार, वैश्य समाज से अभिषेक मित्तल कलचुरी महासभा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नीलम शिवहरे, जिला समन्वयक इंदिरा सम्यक ज्योति से दिलीप ठक्कर, सेनानी परिवार से राकेश शास्त्री, मनोहरसिंह तोमर, मुस्लिम समाज से कलाम पठान, मनीषा राय प्रदेश अध्यक्ष महिला इकाई, जतिन लश्करी संत गाड़से सेना, सुनीता सक्सेना ब्लॉक अध्यक्ष, अनिल जायसवाल एवं शिवानी शिवहरे दोनों जिलाध्यक्ष, यशवर्धन बैस, युवा विग्रेड, वैशाली यादव मौजूद रहे।