क्षेत्रीय
02-Mar-2026
...


भोपाल(ईएमएस)। शहर के कटारा हिल्स थाना इलाके में स्थित सेज कॉलेज के सामने रात के समय तेज रफ्तार बोलेरो ने स्कूटी सवार सुरक्षा गार्ड को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी, कि गार्ड उछलकर दो पहिया वाहन समेत नाले में जा गिरा। उसे घातक चोटें आई थी, नाजूक हालत में उसे इलाज के लिये निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया की एक्सीडेंट के बाद आरोपी चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मर्ग कायम कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार गौरीशंकर परिसर कटारा हिल्स में रहने वाला नितेश राजपूत पुत्र अजब सिंह (22) सेज कॉलेज में गार्ड था। शनिवार रात करीब 8 बजे वह रात की शिफ्ट में ड्यूटी करने कॉलेज जा रहा था। कॉलेज के सामने पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए नितेश के वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही नितेश उछलकर गाड़ी समेत नाले में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर जमा हुए लोगो ने उसे जैसै-तैसै बाहर निकाला, इस बीच आरोपी वाहन चालक मौके पर बोलेरो छोड़कर फरार हो गया। बाद में एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी गई बाद में नितेश को इलाज के लिये भेजा गया। इलाज के दौरान अस्पताल में नितेश की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुचीं पुलिस ने बोलेरो जब्त कर गाड़ी के नंबर के आधार पर फरार चालक की पहचान जुटाने के प्रयास कर रही है। जुनेद / 2 मार्च