ग्वालियर ( ईएमएस ) | शहर की स्वच्छता और सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने एवं शहर में चल रहे निर्माण कार्यों का नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा सड़कों पर गंदगी मिलने पर उपयंत्री, स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, जेडएचओ एवं डब्ल्यूएचओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री सुरेश अहिरवार, उपयंत्री अमित साहू, अजय शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने सुबह 11 बजे सूर्य नमस्कार चौराहे से उपमन्यु चौराहे से विवेक नगर, दुल्लपुर का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान सड़कों पर कचरा ठिया एवं धूल मिलने पर नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित अधिकारियों को सड़कों की सफाई कराने के निर्देश दिए एवं संबंधित डब्ल्यूएचओ को निलंबित करने एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी एवं जेडएचओ का एक-एक इंक्रीमेंट रोकने के निर्देश दिए। इसके साथ ही भ्रमण में वार्ड 21 दुल्लपुर में डाली गइ सीवर लाइन को नाले में खुला छोडने एवं मेंन ट्रंक लाइन आगे 50 मीटर पर है उसमें मिलान नहीं किया गया है। जिस कारण संबंधित उपयंत्री नोटिस जारी कर निलंबित या इन्क्रीमेंट रोकने की कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही मुरार रपट से नदीपार टाल तक की कच्ची सड़क को देखा तथा समर्थ नगर कवि नगर में जल भराव वाले स्थान देखे एवं मुरार नदी के भ्रमण के दौरान जोन 11 अंतर्गत कई स्थानों पर नदी किनारे कचरे के ढेर मिलने पर नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित स्वास्थ्य अधिकारी, जेडएचओ एवं डब्ल्यूएचओ को निर्देशित किया कि आमजन को नदी के किनारे कचरा डालने को रोका जाए। यदि कचरा डल रहा है तो उसे तत्काल सफाई कराई जाए तथा संबंधित के खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही की करें। इसके साथ ही अन्य स्थानों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।