वर्ष 2025 से पुलिस को गच्चा देकर लगातार चल रहा था फरार हरिद्वार (ईएमएस)। सिडकुल पुलिस ने धोखाधडी मामले में पांच सालों से फरार चल रहे आरोपी को आखिर दिल्ली से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी वर्ष 2025 से पुलिस को गच्चा देकर फरार होने में कामयाब हो रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में उसके सम्भावित ठिकानों पर छापेमारी में जुटी थी। पुलिस ने आरोपी को दर्ज मुकदमें में निरू) करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। सिडकुल थाना एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि वर्ष 2025 से धोखाधडी मामले में फरार चल रहे आरोपी को दबोचने के लिए पुलिस द्वारा उसके सम्भावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी में जुटी थी। लेकिन आरोपी पुलिस को गच्चा देकर फरार होने में कामयाब हो रहा था। पुलिस टीम धोखाधडी के आरोपी की तलाश में जुटी रही। इसी दौरान आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीम को 01 मार्च को सूत्रें से सटीक सूचना मिली कि फरार आरोपी को दिल्ली में देखा गया है। इस सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाये दिल्ली में बताये गये स्थल पर छापा मारकर फरार आरोपी आसिफ पुत्र एजाजुल शेख, निवासी बी-ब्लॉक मकान नं0 137, जेजे कॉलोनी बवाना, थाना नरेला इंडस्ट्रियल एरिया, दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। पिछले पांच सालों को दौड़ने वाले आरोपी को लेकर हरिद्वार पहुंची और उसको दर्ज मुकदमें में निरूद्ध करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। (फोटो-13) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/02 मार्च 2026