व्यापार
09-Mar-2026


- गौतमबुद्ध नगर, देहरादून में पेट्रोल 26 पैसे सस्ता, पटना में 35 पैसे महंगा नई दिल्‍ली (ईएमएस)। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है, जिसका असर देश के शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर दिख रहा है। यूपी के गौतमबुद्ध नगर में पेट्रोल 26 पैसे सस्ता होकर 94.90 रुपए/लीटर और डीजल 30 पैसे गिरकर 88.01 रुपए प्र‎ति लीटर पर आ गया। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी पेट्रोल 26 पैसे घटकर 93.43 रुपए प्र‎ति लीटर और डीजल 31 पैसे घटकर 88.33 रुपए प्र‎ति लीटर बिक रहा है। वहीं पटना में पेट्रोल 35 पैसे बढ़कर 105.58 रुपए प्र‎ति लीटर और डीजल 33 पैसे बढ़कर 91.82 रुपए प्र‎ति लीटर हो गया। दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपए, डीजल 87.67 रुपए, मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपए, डीजल 89.97 रुपए, कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपए, डीजल 91.76 रुपए और चेन्नई में पेट्रोल 101.03 रुपए, डीजल 92.61 रुपए ‎बिक रहा है। सतीश मोरे/09मार्च ---