व्यापार
09-Mar-2026


- 1 ग्राम प्लैटिनम 6,340, 10 ग्राम की कीमत अब 63,400 रुपए नई ‎दिल्ली (ईएमएस)। देश के ज्यादातर शहरों में सोमवार को प्लैटिनम की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, कोलकाता, जयपुर, भोपाल, इंदौर, लखनऊ, चंडीगढ़, हैदराबाद, सूरत, नागपुर और रायपुर में 1 ग्राम प्लैटिनम 6,340 रुपए में उपलब्ध है। 10 ग्राम प्लैटिनम की कीमत अब 63,400 रुपए हो गई है, जो पिछले हफ्ते के मुकाबले 10 ग्राम पर 500 रुपए कम है। सोने की कीमत लगातार ऊंची बनी हुई है। इस समय 10 ग्राम सोने का भाव लगभग 1,60,000 है। वहीं, 10 ग्राम प्लैटिनम लगभग 66,800 में मिल रहा है। कीमत में यह बड़ा अंतर कई खरीदारों को प्लैटिनम की ओर आकर्षित कर रहा है। प्लैटिनम ज्वैलरी का लुक काफी अलग और मॉडर्न माना जाता है। खासकर युवा वर्ग अब इसे पसंद करने लगे हैं। हालांकि प्लैटिनम की रीसेल वैल्यू सोने जितनी मजबूत नहीं होती, लेकिन जरूरत पड़ने पर इसे बाजार दर पर बेचा जा सकता है। अगर आप प्लैटिनम ज्वैलरी खरीदने का सोच रहे हैं, तो सबसे पहले ताज़ा रेट, शुद्धता और मेकिंग चार्ज की जांच करें। इससे भविष्य में बेचते समय सही मूल्य मिलने में मदद मिलती है। सतीश मोरे/09मार्च ---