क्षेत्रीय
सीहोर, (ईएमएस)। शहर के चर्च मैदान पर सोमवार की शाम को जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में जूनियर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सीहोर चिल्ड्रन ने सीहोर बाइज को 2-0 से हराया। इस मैच के दौरान सीहोर चिल्ड्रन के स्ट्राइकर युवराज ने मैच के अंतिम समय में दो गोल किए। एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया ने बताया कि सोमवार की शाम को खेले गए जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता का मुकाबला हाफ तक रोमांचक रहा। इसमें सीहोर चिल्ड्रन और सीहोर बाइज की टीम बिना गोल के जबरदस्त प्रदर्शन कर रही थी, लेकिन मैच के अंतिम समय में सीहोर चिल्ड्रन की ओर से युवराज ने लगातार दो गोल कर अपनी टीम को विजय दिलाई। विमल जैन 09 मार्च, 2026