क्षेत्रीय
09-Mar-2026
...


एनएसएस स्टेट कैंप में शाजापुर से गोविंद, सूरज, मोना और चंचल का चयन शाजापुर (ईएमएस)। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, बी.के.एस.एन. गवर्नमेंट कॉलेज शाजापुर की एनएसएस इकाई के चार स्वयंसेवक गोविंद गोस्वामी, सूरज राय, मोना सौराष्ट्रीय और चंचल पाटीदार का चयन एनएसएस मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर 2026 के लिए हुआ है। इस सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 08 मार्च से 14 मार्च 2026 तक चित्रकूट के दीनदयाल शोध संस्थान (उद्यमिता परिसर), जिला सतना में किया जा रहा है। इन चारों स्वयंसेवकों का चयन एनएसएस की दैनिक एवं विशेष गतिविधियों में उनकी सक्रियता तथा एनएसएस परेड दल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। इस विशेष उपलब्धि पर स्वयंसेवकों को मां राजराजेश्वरी माता मंदिर प्रांगण से पूरे उत्साह के साथ विदा किया गया, जहां रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो. प्रकाश बर्फा, भारतीय ज्ञान प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. बी. एल. मालवीय एवं युवा उत्सव प्रभारी डॉ. डी.आर. राठौर ने उन्हें मोती माला व एनएसएस केप पहनाकर रवाना किया। इस अवसर पर एनएसएस इकाई एम्बेसडर रवि कुमार तथा एनएसएस एसयूओ लक्ष्मी पुष्पद ने भी उपस्थित होकर साथियों का उत्साहवर्धन किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.एस. के. तिवारी ने इस चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर स्वयंसेवकों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगा। ईएमएस / 09/03/2026