ग्वालियर ( ईएमएस ) | नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने संपत्ति कर वसूली की समीक्षा कर लक्ष्य के अनुरूप सम्पत्तिकर वसूली नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की तथा लोक अदालत मंे अधिक से अधिक संपत्ति कर वसूलने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव, मुनीश सिकरवार, उपायुक्त मुकेश बंसल, उत्तम जखैनियारजनीश गुप्ता सहित क्षेत्राधिकारी, सभी राजस्व निरीक्षक एवं कर संग्रहक उपस्थित रहे। निगम मुख्यालय में आयोजित बैठक में निगमायुक्त श्री संघ प्रिय ने संपत्ति कर वसूली की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया कि आगामी 14 मार्च को लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि बडे बकायेदारों पर प्रभावी कार्यवाही करें तथा अगर जरूरत है तो तालाबंदी भी करें, और ताला तभी खोलें जब वह सम्पत्ति कर जमा कर दे। साथ ही क्षेत्र अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपत्ति कर वसूली में राजस्व निरीक्षक एवं कर संग्रहकों के साथ समन्वय कर सम्पत्तिकर वसूलने में सहयोग करें तथा सम्पत्ति कर जमा न करने वालों को नोटिस की कार्यवाही भी करें। बैठक में निगमायुक्त ने यह भी निर्देश दिए कि सम्पत्तिकर दाताओं के घर-घर जाकर उन्हें 14 मार्च को आयोजित लोक अदालत के बारे में बतायें कि लोक अदालत में संपत्ति कर जमा करने पर अधिभार में छूट का लाभ मिलता है। साथ ही काबिज की आईडी बनाकर उनसे सम्पत्तिकर वसूल करें। इसके साथ ही वार्डों मंे सम्पत्तिकर शिविर आयोजित करें, जिससे ज्यादा से ज्यादा सम्पत्ति कर जमा हो सके।