शाजापुर (ईएमएस)। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, बीकेएसएन शासकीय अग्रणी महाविद्यालय, शाजापुर के रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष एवं जिला नोडल अधिकारी (ई-प्रवेश) डॉ. अरुण कुमार बोड़ाने ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ गुजरात द्वारा आयोजित छ दिवसीय ऑनलाइन एनईपी-2020 संवेदीकरण एवं अभिविन्यास कार्यक्रम में भाग लिया। साथ ही यूजीसी-मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम के अंतर्गत दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री गुरु तेज बहादुर खालसा कॉलेज द्वारा ऑनलाइन आयोजित “रिसर्च मेथोडोलॉजी एसेंशियल एंड प्लैगरिज्म चौलेंजेस” विषय पर ऑनलाइन संकाय विकास कार्यक्रम में भी सहभागिता कर “ए” ग्रेड प्राप्त किया। डॉ. बोड़ाने महाविद्यालय के पहले ऐसे सहायक प्राध्यापक हैं, जो विज्ञान संकाय के अंतर्गत सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन में शोध निर्देशक के रूप में पंजीकृत हुए हैं और वे निरंतर उच्च शिक्षा के शेत्र में शैक्षणिक नवाचारों के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.के.तिवारी ने प्रमाण पत्र दिया। ईएमएस / 09/03/2026