ग्वालियर (ईएमएस)। आज सरवटे भवन हजीरा ग्वालियर पर नगर कमेटी ग्वालियर की बैठक संपन्न हुई सदस्यों का नवीनीकरण एवं नवीन सदस्यता पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर निर्णय लिए गए एवं ग्वालियर जिला पार्टी सम्मेलन जो 22 मार्च 26 को संपन्न होना है उसके लिए डेलीगेट का निर्वाचन किया गया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य कॉमरेड कौशल शर्मा एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमला करना और ईरान के सर्वोच्च नेता खुमैनी की हत्या करना समूची मानवता के लिए बहुत बड़ा खतरा है साम्राज्यवादी ताकतों का यह अपराध अक्षम्य है । इस संकट के समय में भारत सरकार और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का ढुलबुल रवैया अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप की तानाशाही का विरोध करना भी एक बड़ी दुर्घटना है ।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने इसकी कड़ी भर्त्सना करते हुए अमेरिका और इजरायल के खिलाफ अपना विरोध व्यक्त किया है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा सारे देश में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। मध्य प्रदेश में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा सभी जिला मुख्यालय पर 19 मार्च 2026 को विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है इसकी पूर्ण सफलता के लिए पार्टी के सभी साथियों को आव्हान किया । आज की सभा में कॉम कौशल शर्मा एडवोकेट,कॉम अनवर खान,कॉम प्रकाश वर्मा, जालिंम सिंह,कॉम बारेलाल पाल, कॉम भूपेश पलरिया, कॉम काशी राम, कॉम सौरभ श्रीवास्तव उपस्थित थे।