क्षेत्रीय
09-Mar-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। कुंडीपुरा थाना अंतर्गत रघुवंशम लॉन के समीप फल विक्रेता से हजारों रूपए की लूट करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने लूट की गई रकम और घटना में प्रयुक्त स्कूटी वाहन और धारदार हथियार बरामद किया है। मामले का एक आरोपी फरार है। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। मामले में कुंडीपुरा थाना प्रभारी महेंद्र भगत ने बताया कि सुकलुढाना के वार्ड नं १८ में रहने वाला दिलीप अहिरवार पिता छोटेलाल अहिरवार फल-फू्रट बेचने का काम करता है। २२ फरवरी की रात जब वह अपनी दुकान बंद कर ठेला लेकर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान रघुवंशम लॉन के पास स्कूटी सवार दो बदमाशों ने उसे चाकू की नोंक पर रोका और उसके पास रखे ८ हजार रूपए से अधिक की राशि लूट ली थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस के लगातार प्रयास के बाद एक आरोपी इरफान उर्फ इम्मू उर्फ इन्नू सैयद अली पिता हसन सैयल अली निवासी पातालेश्वर को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका दूसरा साथी छुटिल पिता सफीक खान निवासी चौडा बाबा मंदिर के पास पातालेश्वर फरार है। आरोपी को पकडऩे वाली टीम में थाना प्रभारी के अलावा उनि अरविन्द बघेल, डोलसिंग बरकडे, सउनि मनोज रघुवंशी, प्रआ रविन्द्र ठाकुर, अबरार आर जीवन रघुवंशी, दुर्गा बरकडे, गजानंद मर्रापे, मुन्नी, संजय तुरकर, योगेश मालवी दीपेश श्रीवास्तव, युवराज साइबर सेल नितिन सिंह, आदित्य रघुवंशी शामिल रहे। तीसरी आंख ने पकड़ा आरोपी लूट की इस घटना के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश करती रही। इस बीच पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमेंं आरोपी इरफान उर्फ इम्मू उर्फ इन्नू सैयद अली पिता हसन सैयल अली और उसका साथी नजर आया। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी इरफान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें आरोपी ने लूट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसके कब्जे से तीन हजार रूपए और घटना में प्रयुक्त स्कूटी और धारदार हथियार बरामद किया है। ईएमएस/मोहने/ 09 मार्च 2026