क्षेत्रीय
09-Mar-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। अमरवाड़ा थाना अंतर्गत सिंगोड़ी के बाकामुकासा के समीप हुए सडक़ हादसे में पुत्र की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार सिहोरा मडक़ा निवासी जितेंद्र कहार अपने पिता कैलाश कहार के साथ बाइक से रिश्तेदारी में सिंगोड़ी के बाकामुकासा गांव गए थे। यहां से लौटते समय नदी के मोड़ पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में पुत्र जितेंद्र की मौत हो गई, जबकि पिता कैलाश कहार गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ईएमएस/मोहने/ 09 मार्च 2026