छिंदवाड़ा (ईएमएस)। अमरवाड़ा पुलिस थाना अंतर्गत पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह के संबंध में और सोनपुर माता मंदिर से संबंधित पोस्ट सोशल मीडिया पर डाल कर और रील के माध्यम से अफवाह फैलाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बच्चा चोर गिरोह के संबंध सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक पोस्ट डालकर अफवाह फैलाई जा रही थी, पुलिस द्वारा इस तरह की अफवाह फैलाने वालो लोगों पर सतत निगाह रखी जा रही थी। टीआई ने बताया कि यहां के पौनार निवासी निखिल पिता इंद्रकुमार यादव (22) ने सोशल मिडिया एकाउन्ट इंस्ट्राग्राम पर उसके मोबाईल से रील चलाकर इंस्ट्राग्राम में बच्चा चोरी गिरोह आने की रील डालकर अफवाह फैलाई जा रही थी और पिछले दिनों ग्राम सोनपुर में माता मंदिर में मुस्लिम समुदाय का झंड़ा लगाने पर उक्त घटना के संबंध में भी धार्मक सौहार्द बिगाडऩे कि नियत से सोशल मीडिया में अफवाहे फैलाई जा रही थी, जबकि उक्त घटना पर अमरवाड़ा पुलिस द्वारा तुरंत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। उक्त रील बनाकर वायरल करने वाले व्यक्ति निखिल यादव को भ्रामक पोस्ट डालकर क्षेत्र की शांति भंग करने के कारण गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही कर तहसील न्यायालय के माध्यम से उप जेल अमरवाड़ा में दाखिल किया गया है। इनका कहना है... अमरवाड़ा पुलिस द्वारा ऐसी भ्रामक पोस्ट पर लगातार निगाहे बनाए हुए है किसी भी भ्रामक पोस्ट को न तो शेयर करें और न लाईक तथा न कमेंट करें। राजेन्द्र धुर्वे टीआई अमरवाड़ा ईएमएस/मोहने/ 09 मार्च 2026