रायसेन के थाना उमरावगंज क्षेत्र में रास्ता भटके 65 वर्षीय वृद्ध को, डायल-112 जवानों ने बेटे मिलाया। भोपाल(ईएमएस)। जिला रायसेन के थाना उमरावगंज अंतर्गत ग्राम अजवाइन में एक 65 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति मिले है, पुलिस सहायता की आवश्यकता होने की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 को दिनांक 12-03-2026 को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही उमरावगंज थाने में तैनात डायल-112 वाहन को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक सुनील पठारिया एवं पायलट ओमप्रकाश ने तत्काल मौके पर पहुँचकर वृद्ध व्यक्ति को अपने संरक्षण में लिया। वृद्ध व्यक्ति असहज एवं चिंतित थे। डायल-112 जवानों ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए भोजन और पानी की व्यवस्था कराई, जिससे वे सहज हो सकें। इसके बाद उनसे बातचीत कर उनके परिजनों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया। डायल-112 के जवानों ने प्राप्त जानकारी के आधार पर तत्काल परिजनों से संपर्क किया और उन्हें वृद्ध के मिलने सूचना दी। परिजन को थाने बुलाया गया। परिजन के थाने आ जाने के बाद पहचान व सत्यापन उपरांत वृद्ध को सुपुर्द किया। अपने पिता को सकुशल पाकर बेटे ने डायल-112 सेवा का आभार और पुलिस जवानों का धन्यवाद किया। प्राप्त जानकारी अनुसार वृद्ध व्यक्ति अपनी पोती के विवाह में शामिल होने अपने पुत्र के घर आए थे। जो रास्ता भटक कर ग्राम अजवाइन पहुँच गए थे। जुनैद / हरि / 13 मार्च, 2026