क्षेत्रीय
13-Mar-2026


आरोपी टेलीग्राम ग्रुप @mpboardpaperleakkkk नाम से चलाता है। बच्चो को 10वी 12वी का पेपर देने का झांसा देकर डलवाते है फर्जी खातो मे रुपये रुपये लेने के बाद बच्चो को करते है गुमराह, देते है सेम्पल पेपर टेलीग्राम पर बच्चो को झांसे मे लेने के लिए करते है माध्यमिक शिक्षा मंडल के लोगो (मोनो) और नाम का प्रयोग । भोपाल(ईएमएस)। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशा निर्देशन में सायबर क्राईम ब्रान्च जिला भोपाल की टीम द्वारा माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के लोगो (मोनो) एवं नाम का उपयोग कर टेलीग्राम ग्रुप बनाकर बच्चो को 10वी,12वी का पेपर देने के नाम पर झांसे मे लेकर फर्जी खाते मे रुपये डलवाने वाले आरोपी को सायबर क्राईम ब्रांच भोपाल ने खुजनेर जिला राजगढ से किया गिरफ्तार। घटनाक्रम :- अपराध क्र.10/26 धारा – 318(4),319(2)बीएनएस 66(सी) 66(डी) आईटी एक्ट की विवेचना थाना क्राइम ब्रांच जिला भोपाल द्वारा की जा रही थी, जिसमे माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के लोगो (मोनो) एवं नाम का उपयोग कर टेलीग्राम ग्रुप बनाकर बच्चो को 10वी,12वी का पेपर देने के नाम पर झांसे मे लेकर पैसे डलवाते है जिसको गंभीरता से लेते हुये त्वरित कार्यवाही प्रारंभ की गई। तरीका वारदात:- आरोपी व्दारा टेलीग्राम एप पर एमपी बोर्ड पेपर लीक नाम का प्रयोग कर टेलीग्राम ग्रुप - @mpboardpaperleakkkk बनाकर उसमे 10वी,12वी के बच्चो को वार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने का झांसा देकर 500/-रू,1000/- मे खातो मे रुपये देने पर प्रायवेट ग्रुप मे एड कर प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने का झांसा देकर पैसे लिए जा रहे है। ये रुपये टेलीग्राम के माध्यम से प्राप्त फर्जी खातो मे क्यू आर कोड के माध्यम से लिए जा रहे है। पुलिस कार्यवाही:- सायबर क्राईम जिला भोपाल की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर मैदानी स्तर पर प्राप्त साक्ष्यो एंव तकनीकी एनालिसिस के आधार पर , टेलीग्राम एप पर @mpboardpaperleakkkk का ग्रुप बना कर धोखाधडी करने वाले 01 आरोपी को ग्राम खुजनेर जिला राजगढ से गिरफ्तार किया गया । जिससे अपराध में प्रयुक्त 01 मोबाईल फोन , 02 सिमकार्ड जप्त किया गया। पुलिस टीम:- थाना प्रभारी निरी.अशोक मरावी, निरी. सुरेश फरकले, उनि अंकित नायक ,सउनि पी.चिन्ना राव, प्र.आर. आदित्य साहू, आर.3117 आशीष मिश्रा आर.4088 सूरज पारा , आर. 3718 बिजेन्द्र जाट। -: नाम आरोपीगण:- क्रं. नाम आरोपी शिक्षा अपराध में भूमिका 1. अरुण मालवीय पिता घनश्याम मालवीय उम्र-22 साल नि.वार्ड न.-14 मालवीय महोल्ला खुजनेर जिला राजगढ 11वी टेलीग्राम ग्रुप बनाकर बच्चो को पेपर देना का झांसा देकर पैसे फर्जी खातो मे रुपये डलवाना। जुनैद / हरि / 13 मार्च, 2026