क्षेत्रीय
13-Mar-2026


मुरैना के थाना नूराबाद क्षेत्र में अज्ञात कारण से घायल मोर को, डायल-112 जवानों ने किया वन विभाग के सुपुर्द । भोपाल(ईएमएस)। मुरैना जिले थाना नूराबाद क्षेत्र में सीहोरा गाँव में अज्ञात कारणों से एक मोर घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 13-03-2026 को दिन के 11:15 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल नूराबाद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक रवि कुमार एवं पायलेट अंशुल शर्मा ने मौके पर पहुँचकर बताया कि सीहोरा गाँव में वन से भटक कर एक मोर आ गया था जो अज्ञात कारणों से घायल हो गया है । डायल-112 जवानों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मोर को सुरक्षित एफ आर व्ही वाहन की मडाड से ईलाज व संरक्षण हेतु वन केंद्र मुरैना वन अधिकारी को सुपुर्द किया गया, जहाँ घायल मोर का उपचार किया जा रहा है। जुनैद / हरि / 13 मार्च, 2026