क्षेत्रीय
13-Mar-2026


भोपाल(ईएमएस)। भोपाल के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र अंतर्गत 80 फीट रोड, साईं मज़ार के पास एक 03 वर्षीय बच्ची मिली है, जो घर का रास्ता भटक गई है। उक्त सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 में दिनांक 13-03-2026 को समय लगभग 11:56 बजे प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही अशोका गार्डन क्षेत्र में तैनात एफआरव्ही वाहन को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक अरविन्द ककोड़िया एवं पायलट पुष्पेंद्र सिंह ने मौके पर पहुँचकर बच्ची को संरक्षण में लिया। बच्ची घबराई हुई थी और अपने घर का पता बताने में असमर्थ थी। डायल-112 जवानों ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को एफआरव्ही वाहन में साथ लेकर आसपास परिजन की तलाश एवं स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर बालिका के परिजन की जानकारी मिली। जिन्हें बच्ची द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत मां के सुपुर्द किया। मासूम बच्ची को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने डायल-112 सेवा की त्वरित कार्रवाई के लिए सहृदय धन्यवाद व्यक्त किया। प्राप्त जानकारी अनुसार बच्ची की मां मंदिर गई हुई थी, उसी दौरान बच्ची घर से निकलकर रास्ता भटक गयी। जुनैद / हरि / 13 मार्च, 2026