क्षेत्रीय
13-Mar-2026


छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। अमरवाड़ा थाने की सिंगोड़ी चौकी अंतर्गत गुरूवार-शुक्रवार की दरमियानी रात राजाखोह के समीप एक चलती स्कॉर्पियो वाहन में अचानक आग लग गई। आग लगने से सडक़ अफरा-तफरी का महौल बन गया। इधर वाहन में सवार चालक और तीन अन्य लोगों ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि इस घटना में स्कॉर्पियो जलकर खाक हो गई। मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो वाहन छिंदवाड़ा से अमरवाड़ा की ओर जा रहा था। देर रात वाहन जैसे ही राजाखोह क्षेत्र के पास पहुंचा, तभी अचानक वाहन के बोनट की ओर से धुआं निकलने लगा। शुरुआत में चालक को लगा कि इंजन में कोई मामूली खराबी आ गई है, लेकिन कुछ ही क्षणों में धुआं तेजी से बढऩे लगा और वाहन के अंदर जलने की गंध आने लगी। आग कैसे लगी इसके कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। अब तक पीडि़त पक्ष द्वारा मामले की शिकायत नहीं कराई गई है। ईएमएस / 13/03/2026