क्षेत्रीय
13-Mar-2026


छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। लावा घोघरी थाना अंतर्गत ग्राम बदनूर में एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार अधेड़ को टक्कर मार दी। हादसे में अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। घटना गुरूवार देर शाम की बताई जा रही है। अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार उमरेठ के सुखरिया निवासी 55 वर्षीय रतिलाल बघेल पिता फुल्लु बघेल गुरूवार की शाम सगाई के कार्यक्रम में चारगांव करबल जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात पिकअप वाहन ने उसे बदनूर के पास टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही रतिलाल की मौत हो गई। देर रात उसे मृत अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामला जांच में लिया है। जहर से गई अधेड़ की जान इधर लावा घोघरी के बेलखेड़ा में रहने वाले अधेड़ को जहर खाने के कारण 9 मार्च को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यहां रहने वाला मनकराम पिता गजीराम इवनाती (५०) शराब पीने का आदी था। परिवार के लोग उसकी इस लत से परेशान थे। गुस्से में आकर उसने 9 मार्च को खेत में डालने वाली दवाई पी लिया। ४ दिन तक चले उपचार के बाद उसकी शुक्रवार को मौत हो गई। ईएमएस / 13/03/2026