लाहौर (ईएमएस)। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद एशिया कप में भारतीय टीम की जीत पर उसकी जमकर प्रशंसा की है। राशिद ने कहा कि जिस प्रकार से भारतीय टीम एक के बाद एक टूर्नामेंट जीत रही है इससे उसकी निरंतरता का अंदाज होता है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने बीच में एशिया कप भी जीता था वह हर जगह पर अपना दबदबा दिखाने में सफल रही है। इस दौरान टीम कई बार परेशानी में भी आई है पर उससे निकलकर बड़े स्कोर बनाने में सक्षम रही है। उन्होंने टीम की सफलता का श्रेय पिछले एक दशक की कड़ी मेहनत और तैयारी को दिया। साथ ही कहा कि आईसीसी इवेंट्स और एशिया कप में टीम ने दिखाया है कि वह कितने भी कठिन हालातों से उबर कर जीत सकती है। इस पूर्व कप्तान से कहा, टॉस हारने के बाद भी जब उन्होंने 250 रन बनाए। तो ऐसे में कोई भी उनका मुकाबला नहीं कर पाएगा। ये सब अचानक ही नहीं हुआ है। यह पिछले लगभग 10 सालों की उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है। लतीफ ने बड़े टूर्नामेंटों में भारत और पाकिस्तान की अलग-अलग सोच को लेकर कहा कि उनके अंदज जीत की भावना है और हम नॉकआउट तक भी नहीं पहुंच पाते। गिरजा/ईएमएस 14 मार्च 2026