नई दिल्ली (ईएमएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का कहना है कि हमें अगले एक दशक में पांच ट्रॉफी जीतनी हैं। अर्शदीप ने कहा, ‘जब हमने साल 2024 में टी20 विश्व कप जीता था, तब मैंने हार्दिक पांड्या और टीम से कहा था कि हमें अगले 10 सालों में कम से कम 5 ट्रॉफी जीतनी हैं और उसी के अनुसार टीम खेल रही है।’ अर्शदीप ने कहा कि हमने जीत के लिए सही प्रक्रिया का पालन किया है। उन्होंने कहा, ‘हम जानते थे कि अगर हम शीर्ष स्तर बनाये रखते हैं तो परिणाम अपने आप ही मिलेंगे। हमने प्रक्रिया का पालन किया जिसका फल अब हमको मिल रहा है। ’ उन्होंने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ गेंदबाजी अनुभव को लेकर कहा कि ये मजेदार रहा है। साथ ही कहा कि बुमराह इतनी आसानी से गेंदबाजी करते हैं जिससे लगता है कि वे कंप्यूटर गेम खेल रहे होंगे पर वास्ताविकता ये है कि वह काफी मेहनत करते हैं। साथ ही अन्य खिलाड़ियों को भी बेहतर प्रदर्शन को प्रेरित कतरे हैं।’गौरतलब हैकि बुमराह का प्रदर्शन टी20 विश्व कप 2026 में शानदार रहा। वह विश्वकप में संयुक्त रूप से टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। बुमराह ने 8 मुकाबलों में कुल 14 विकेट लिए। इस दौरान अर्शदीप ने उनका अच्छा साथ दिया। अर्शदीप ने विश्वकप के दौरान समर्थन बनाये रखने के लिए समर्थकों का आभार जताया और कहा कि जब टीम एक मैच हारी थी उस दौरान भी प्रशंसक हमारे साथ मजबूती से खड़े रहे। गिरजा/ईएमएस 14 मार्च 2026