खेल
14-Mar-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने कहा है कि मौजूदा चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) इस बार पहले से कहीं ज्यादा आक्रामक अंदाज में उतरेगी। ऐसे में सभी टीमों को उससे बचकर रहना होगा। आरसीबी ने पिछले साल रजत पाटीदार की कप्तानी में 18 साल के लंबे इंतजार के बाद खिताब जीता था जिसके कारण इस बार भी उसके हौंसले बुलंद रहेंगे। अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली भी चाहेंगे कि इस बार भी टीम के पास ही खिताब बना रखे और इसके लिए वह अपनी ओर से पूरी ताकत लगा देंगे। आरसीबी अपना पहला मुकाबला 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी। पठान ने कहा कि विराट आराम से बैठने वाले खिलाड़ी नहीं हैं। पठान ने कहा,’विराट में जीतने की ललक पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई होगी। आईपीएल 2025 की ट्रॉफी जीतने के बाद से ही वह अब लगातार दूसरी बार खिताब जीतने का प्रयास करेंगे।’ पिछले साल विराट ने 15 मैचों में 657 रन बनाये थे। पंजाब किंग्स के खिलाफ फाइनल में उनकी टीम को 43 रनों से पारी की जीत मिली थी। पठान के अनुसार, हाल ही में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में जिस प्रकार से कोहली ने खेला है। उनका वहीं अंदाज इस बार आईपीएल 2026 में भी देखने को मिल सकता है। पठान ने कहा है कि बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल भी इस बार अहम भूमिका निभा सकते हैं। पडिक्कल ने पिछले सत्र में 150.60 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। पठान के अनुसार अब पडिक्कल एक बदले हुए और अधिक भरे खिलाड़ी के तौर पर उतरेंगे। घरेलू क्रिकेट के सभी प्रारुपों में रन बनाकर पडिक्कल अब वह लय में हैं और इसका लाभ आरसीबी को मिलेगा। पठान ने आरसीबी पहले कोहली, एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल के आस-पस घूमती थी पर अब नजारा बदल गया है। आज की आरसीबी की अंतिम ग्यारह टीम मैच विजेताओं से भरी हुई है। टीम अब किसी एक चेहरे के भरोसे नहीं, बल्कि एक इकाई के रूप में खेल रही है। आरसीबी को हालांकि तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की फिटनेस पर संदेह है पर पठान का मानना है कि आरसीबी का बैकअप इस बार बहुत अच्छा है। ऐसे में अगर हेजलवुड उपलब्ध नहीं होते हैं, तो नुवान तुषारा और जैकब डफी की जोड़ी को उतारा जा सकता है। गिरजा/ईएमएस 14 मार्च 2026