कोरबा (ईएमएस) रमजान के पावन अवसर पर कोरबा जिला अस्पताल में फल वितरण का उद्देश्य जनता के बीच एकता, भाईचारा और मानवता का संदेश फैलाना रहा। यह कार्यक्रम रमजान के पवित्र माह में भाईचारा मानवता का संदेश को धरातल में चरितार्थ करते हुए जरूरतमंदों की मदद करने और मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करने के लिए प्रति वर्ष आयोजित किया जाता है। इसके अंतर्गत मो. शफी संरक्षक इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी कोरबा के सौजन्य से 250 बीमार व्यक्तियों को विभिन्न प्रकार के फलों का वितरण किया गया। जिसमे चेयरमेन रामसिंह अग्रवाल, वाईस चेयरमेन राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, कोषाध्यक्ष राजेश बगड़िया, जिला प्रतिनिधि राज्य शाखा योगेश जैन, हाजी अखलाख खान, जुम्मन खान, यूथ/जूनियर रेड क्रॉस सचिव जफर अली, यूथ/जूनियर रेड क्रॉस संगठक राहुल मोदी, डी.के. तिवारी, रनजय सिंह कश्यप, रोहित कश्यप, राजू ठाकुर, राजू शर्मा, नीरज मिश्रा, रूपेश साहू, राकेश दास सहित अन्य भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर चैयरमैन राम सिंह अग्रवाल द्वारा शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उन्होंने कहा पवित्र रमजान के इस मुबारक महीने में, हम यहाँ एक नेक उद्देश्य-मानव सेवा के लिए एकत्रित हुए हैं। यह फल वितरण सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारे समाज की एकता और भाईचारे का प्रतीक है। अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए, रमजान के समय में यह फल एक छोटा सा प्रयास है, जिससे हम उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ (शिफा) की कामना करते हैं। हमारा उद्देश्य उन मरीजों और उनके परिवारों को यह महसूस कराना है कि वे अकेले नहीं हैं, पूरा समाज उनके साथ खड़ा है और उनके स्वास्थ्य के लिए दुआ कर रहा है। 14 मार्च / मित्तल