क्षेत्रीय
16-Mar-2026
...


- संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा कोरबा (ईएमएस) छ.ग. राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) का एक दिवसीय प्रवास पर रोजा इफ्तार के लिए कोरबा में आगमन हुआ, जिसके तहत छ.ग. प्रदेश व कोरबा के वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व उर्दू अकादमी सदस्य व विभिन्न पदों में रहने वाले हाजी नूर मोहम्मद आरबी के निवास पर पहुंचे। जिनका सभी ने स्वागत किया जहां मुस्लिम जमात, मेमन जमात सहित सभी समाज के प्रमुख पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे। भारत सरकार व छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा हुई व पार्टी के प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक विषयों पर चर्चा व कार्ययोजना बनी। डॉ. सलीम राज ने भाजपा नेता हाजी नूर मोहम्मद आरबी से वक्फ बोर्ड व संपत्तियों के बारे में विस्तार से चर्चा कर कार्ययोजना बनाते हुए आगामी दिनों में समाज के पक्ष में बड़ी कार्यवाही होने का भरोसा दिलाया। जिस पर भाजपा नेता हाजी नूर मोहम्मद आरबी ने किसी का अहित न हो इस पर विशेष ध्यान बरतने पर जोर दिया। जहां श्री आरबी के सुपुत्र मो. न्याज नूर आरबी प्रदेश भाजपा प्रभारी, मोदी मित्र, इंजी. नवाज मो. आरबी भी विशेष रूप से उपस्थित रहते हुए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।