नई दिल्ली (ईएमएस)। पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के मौसम में बड़ा बदलाव आया है। दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश हुई, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली और तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। भारतीय मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी बारिश, आंधी और तेज हवाओं का पूर्वानुमान लगाया है, जिससे मार्च के अंत तक मौसम सुहावना बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में मौसम के पैटर्न में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, जिससे इस साल की शुरुआत में ही शुरू हुई भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के निवासियों ने सप्ताह के पहले रविवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश का सामना किया, जो सप्ताह के अंत तक जारी रहने की संभावना है। वहीं बीते दिन रविवार को हुई बारिश से तापामान में तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार और मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क रहेगा, जबकि बुधवार को गरज के साथ हल्की बारिश होगी। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि राजधानी में दिन भर अलग-अलग स्तर की बारिश हुई, जिसमें पीतमपुरा और आयानगर में सबसे अधिक वर्षा हुई। वहीं आज मौसम साफ रहने की संभावना जताई है, जबकि कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए रहेंगे। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार और मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क रहेगा, जबकि बुधवार को गरज के साथ हल्की बारिश होगी। आईएमडी के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में मामूली वृद्धि देखने को मिल सकती है, जबकि सप्ताह के मध्य में तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे मार्च के शेष दिनों में स्थानीय मौसम के पैटर्न में बदलाव आएगा। मौसम विभाग ने बताया है कि एक मजबूत मौसम प्रणाली के कारण पठार और मैदानी इलाकों में बादल छाए रहेंगे, जो अनिश्चित समय तक बने रहेंगे। वहीं, उत्तर भारत के ज्यादा राज्यों में सतही हवाएं 20-30 किमी/घंटा की रफ्तार से चलती रहेंगी, जबकि विशिष्ट मौसम घटनाओं के दौरान इनकी रफ्तार 40 किमी/घंटा तक भी पहुंच सकती है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार और मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क रहेगा, जबकि बुधवार को गरज के साथ हल्की बारिश होगी। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में 18 मार्च तक ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के लिए सोमवार और बुधवार को येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में भी, कई जिलों में सोमवार तक बारिश, तेज हवाओं और संभावित ओलावृष्टि की चेतावनी जारी है, और 21 मार्च तक मौसम के मिजाज में बदलाव की उम्मीद है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के 18 मार्च तक अलग-अलग जगहों पर बारिश के आसार है। इस दौरान आंधी और तेज हवाओं की भी संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/16/मार्च/2026