- देश के विभिन्न राज्यों के कलाकार देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुति बिलासपुर (ईएमएस)। शहर के सिरगिट्टी क्षेत्र के रुचिका विहार–शुभम विहार में श्री श्री सोलापुरी माता पूजा उत्सव का आयोजन 22 मार्च से 29 मार्च तक किया जाएगा। पूजा समिति के अनुसार इस दौरान विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान और भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।समिति के यू. मुरली राव ने बताया कि पूजा-अर्चना का संचालन खडग़पुर से आए पुजारी साईं ब्रदर की टीम द्वारा किया जाएगा, जो पूरे उत्सव के दौरान माता की विशेष पूजा और अनुष्ठान संपन्न कराएंगे। विभिन्न राज्यों के कलाकार देंगे प्रस्तुति इस वर्ष के आयोजन की खास बात यह होगी कि पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और आंध्र प्रदेश से आए कलाकार अपनी पारंपरिक कला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को विशेष आकर्षण देंगे। कलाकार भक्ति गीत और नृत्य के माध्यम से सोलापुरी माता की महिमा का गुणगान करेंगे, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बनेगा। दिए जा रहे निमंत्रण पूजा समिति द्वारा शहर के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों को ससम्मान निमंत्रण पत्र भी भेंट किए जा रहे हैं।विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक अमर अग्रवाल, महापौर पूजा विधानी सहित कई जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जा चुका है।समिति के अध्यक्ष यू. मुरली राव, महासचिव प्रेमलाल चौहान सहित अन्य पदाधिकारी आयोजन को लेकर तैयारी में लगे है। मनोज राज 16 मार्च 2026