- समाज के लोगों की उपस्थिति में संपन्न हुआ विवाह समारोह बिलासपुर (ईएमएस)। यादव एकता समिति द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन के माध्यम से तय हुए रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए एक जोड़े का विवाह सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया। 1 मार्च को आयोजित परिचय सम्मेलन के माध्यम से तिफरा निवासी सोनू यादव और रायगढ़ की गौरी यादव का रिश्ता तय हुआ था, जिसके बाद दोनों का विवाह तिफरा में सामूहिक रूप से सम्पन्न कराया गया। समाज के सहयोग से हुआ विवाह समारोह में यादव समाज के अनेक पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए और नवदंपति को आशीर्वाद दिया। समाज के लोगों ने कहा कि युवक-युवती परिचय सम्मेलन के माध्यम से योग्य वर-वधू को एक मंच मिलता है, जिससे परिवारों को भी अपने बच्चों के लिए उपयुक्त जीवनसाथी चुनने में सुविधा होती है। समाज के लोग रहे उपस्थित विवाह कार्यक्रम में यादव एकता समिति के अध्यक्ष शंकर यादव, संरक्षक शरद यादव, कमेटी ऑर्गेनाइजर श्रीमती यशोदा यादव, मुनूराम यादव, शहर अध्यक्ष श्रीमती राजेश्वरी यादव, जिला उपाध्यक्ष पूनम यादव और जयश्री यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।इसके साथ ही सचिव रेखा यादव, रामकली यादव, शांति यादव, मंजू यादव, नंदकिशोर यादव, गोपाल यादव, महेश यादव, सहित यादव समाज के अनेक सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए और नवदंपति को शुभकामनाएं दीं। मनोज राज 16 मार्च 2026