क्षेत्रीय
16-Mar-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कनफेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडरर्स (कैट) की महिला इकाई द्वारा महिला सशक्तिकरण विषय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहर की महापौर पूजा विधानी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती स्नेह लता शर्मा उपस्थित रहीं। इस अवसर पर लगभग 50 उद्यमी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी दर्ज कराई। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा भामाशाह जी के चित्र पर तिलक एवं दीप प्रज्वलन कर की गई। महिला इकाई की अध्यक्ष निहारिका त्रिपाठी ने उपस्थित महिलाओं को भामाशाह जी के त्याग, दान और समाजसेवा की प्रेरक परंपरा से अवगत कराया। इसके बाद संगठन की सचिव प्रतिज्ञा सिंह ने महिला सशक्तिकरण पर एक प्रभावशाली कविता के साथ अपना उद्बोधन प्रस्तुत किया, जिसे सभी ने सराहा। उन्होंने कैट संगठन की गतिविधियों तथा व्यापारियों और उद्यमियों के लिए इससे जुडऩे के लाभों की भी विस्तार से जानकारी दी।अपने संबोधन में निहारिका त्रिपाठी ने महिलाओं के अधिकारों को सशक्त बनाने, लैंगिक समानता और आत्मनिर्भरता के साथ व्यापार में आगे बढऩे पर जोर दिया। साथ ही अगस्त माह में दिल्ली में आयोजित होने वाले भारतीय व्यापार महोत्सव में भागीदारी के लिए महिलाओं को प्रेरित किया। महापौर पूजा विधानी ने कहा कि महिलाओं को व्यापार और समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और उद्यमी महिलाओं को हर संभव सहयोग दिया जाएगा। वहीं स्नेह लता शर्मा ने शहरी और ग्रामीण महिलाओं के लिए किए जा रहे विभिन्न प्रयासों की जानकारी साझा की। कार्यक्रम में 50 से अधिक महिलाओं के साथ एक प्रेरणादायी दिव्यांग महिला को भी सम्मानित किया गया, जो पिंक रिक्शा चलाकर आत्मनिर्भरता का उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं। वह जरूरतमंदों को नि:शुल्क कंप्यूटर शिक्षा देती हैं, टेडी बियर बनाना सिखाती हैं तथा दिव्यांग और वृद्धजनों को अपने ऑटो से नि:शुल्क लाने-ले जाने की सेवा भी प्रदान करती हैं। कार्यक्रम में शामिल कई महिलाओं ने कैट की सदस्यता लेने की इच्छा भी व्यक्त की। कार्यक्रम को सफल बनाने में किरण सिंह, भूमिका डोडेजा, चुन्नी मौर्य, सुमन द्विवेदी, अनुभिका दुबे, नेहा दीप्ता, पूजा अग्रवाल, रेशु शर्मा, डॉ. संजना तिवारी, सईदा वनक, डॉ. आराधना दास, फऱिोज़ अलीम, बबिता ताम्रकार, रौशनी दीक्षित, बर्खा रानी, एकता मल्लिक, रीता मौर्य और रेणु मूंदड़ा सहित सभी महिलाओं का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन के बाद बाहर एक लगभग 14-15 वर्षीय बालक का गंभीर एक्सीडेंट हो गया। इस कठिन परिस्थिति में प्रतिज्ञा सिंह और निहारिका त्रिपाठी ने तुरंत मानवता का परिचय देते हुए घायल बच्चे को संभाला और जिला चिकित्सालय पहुंचाकर उसका उपचार सुनिश्चित कराया। इस घटना ने सच्ची नारी शक्ति की संवेदनशीलता और साहस का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया। मनोज राज 16 मार्च 2026