- बिलासपुर साहित्य समिति की 270वीं काव्य गोष्ठी संपन्न बिलासपुर (ईएमएस)। अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर बिलासपुर साहित्य समिति की द्वितीय शनिवारिय मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन समिति के अध्यक्ष बल्लू दुबे के गोंडपारा स्थित गंगा विष्णु भवन में किया गया। यह समिति की 270वीं काव्य गोष्ठी रही, जिसमें साहित्यकारों और कवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनाओं का पाठ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए समिति के सचिव हरबंश शुक्ल ने अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गणित को रोचक और प्रिय बनाने के लिए विद्यार्थियों के मन से गणित का भय दूर करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि गणित का मानव जीवन के लगभग हर क्षेत्र—विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, चिकित्सा पद्धति, सौर मंडल, भूगर्भ, अर्थशास्त्र और ज्योतिष शास्त्र—में महत्वपूर्ण योगदान है। गणित के बिना दैनिक जीवन की दैनंदिनी भी संभव नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि यह दिवस महान गणितज्ञ शकुंतला देवी की स्मृति में वर्ष 2019 से प्रतिवर्ष 14 मार्च को मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में वरिष्ठ कवि ओमप्रकाश भट्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि एवं गीतकार अमृतलाल पाठक ने की। इस अवसर पर उपस्थित कवियों ने अपनी सरस और भावपूर्ण रचनाओं का काव्य पाठ कर वातावरण को साहित्यिक रंग में रंग दिया। गोष्ठी में दिनेश्वर जाधव, एन.के. शुक्ल, सुधाकर बिबे, बल्लू दुबे, शैलेंद्र गुप्ता, राकेश खरे, सत्येंद्र तिवारी, विजय तिवारी, बुधराम यादव, केवल कृष्ण पाठक, अमृतलाल पाठक और मास्टर अराध्य पाठक की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का संचालन, काव्य पाठ, आभार प्रदर्शन तथा समाचार पत्रों के लिए जानकारी हरबंश शुक्ल द्वारा दी गई। मनोज राज 16 मार्च 2026