क्षेत्रीय
16-Mar-2026


श्योपुर ( ईएमएस ) | कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा आंगनबाडी केन्द्रों के सतत् भ्रमण के संबंध में दिये गये निर्देशो के क्रम में परियोजना अधिकारी श्योपुर नितिन मित्तल द्वारा ऑगनबाड़ी केन्द्र नागदा-बी, नागदा-सी, नगदी-ए एवं नगदी-बी का निरीक्षण किया गया। परियोजना अधिकारी श्री मित्तल द्वारा निरीक्षण के दौरान ऑगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों को नियमित आयरन सिरप पिलाने, बच्चों की ग्रोथमोनिटरिंग जैसे बच्चें की लम्बाई, उचाई एवं वजन लेकर उसे विभागीय पोषण ट्रैकर एप में दर्ज करने केन्द्र पर प्रतिदिन ईसीसीई गतिविधि आयोजित करने, पात्र हितग्राहियों को टीएचआर वितरण करने व केन्द्र पर बच्चों की शत् प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिये। ऑगनबाड़ी केन्द्र नागदा-सी पर जय माता दी स्व-सहायता समूह द्वारा प्रदाय नाश्ता एवं खाना पर्याप्त मात्रा में व गुणवत्तायुक्त प्रदाय न करने के कारण स्व-सहायता समूह को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया।