क्षेत्रीय
16-Mar-2026
...


फिरोजाबाद(ईएमएस) अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की बैठक आनंद मित्तल की अध्यक्षता में हुई जिसमें अग्रवाल सम्मेलन के श्री गोपाल शरण जी गर्ग को पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन फिरोजाबाद परिवार द्वारा हार्दिक बधाई एवम शुभकामनायें प्रेषित की गई। ब्रज प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश बंसल एवं कुलदीप मित्तल एडवोकेट ने कहा कि समाज के लिए समर्पित, कर्मठ, ऊर्जावान, दस करोड़ अग्र बंधुओं की आन बान और शान, जुझारु तथा सभी को मान सम्मान देने वाले श्री गोपाल शरण जी गर्ग को पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने पर बधाई तो बनती ही है। उनके नेतृत्व में आगामी कार्यकाल में अग्रोहा धाम का विकास तो होगा ही, रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे और दस करोड़ अग्रवाल समाज को संगठित करने का अभियान भी जारी रहेगा। बैठक में किशन बिहारी गर्ग, जानकी प्रसाद गर्ग, दिनेश अग्रवाल, सुरेंद्र प्रकाश अग्रवाल, हरी बाबू, राजेश बंसल, सुनील अग्रवाल, रमेश डायमंड, गोपाल बंसल, प्रदीप लल्ला, पंकज अग्रवाल, सुधीर गर्ग, अजय जिंदल, रविंदर गर्ग, सुधीर पटना वाले, सुधीर बंसल, मनोज बंसल, अतुल अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, देव प्रकाश अग्रवाल, दिनेश गर्ग, संतोष अग्रवाल, पंकज गोयल, सुनील बंसल आदि अग्रबंधु उपस्थित रहे जिन्होंने श्री गोपाल शरण गर्ग को बधाई और शुभकामनाएं दी। ईएमएस