श्योपुर ( ईएमएस ) | सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा माननीय जुवेनाइल जस्टिस कमेटी हाईकोर्ट मध्यप्रदेश द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम में 18 साल तक की आयु के सभी बच्चों में दिव्यांगता की त्वरित पहचान हेतु जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कैम्प आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में शासकीय हाईस्कूल ओछापुरा में आज स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प का आयोजन किया गया। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कैम्प में डॉ एके करोरिया मेडिसिन विशेषज्ञ, डॉ राजेश शाक्य नाक कान गला रोग विशेषज्ञ, डॉ ललित शर्मा अस्थि रोग विशेषज्ञ, डॉ अरशद अयूब मानसिक रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग सहायक श्री राजकुमार की टीम द्वारा 18 वर्ष तक की आयु के बच्चों का परीक्षण किया गया, शासकीय हाईस्कूल ओछापुरा में आयोजित शिविर में कुल 21 रजिस्ट्रेशन हुए तथा 13 दिव्यांग बच्चों के यूडी आईडी प्रमाण पत्र बनाये गये। इस अवसर पर जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के श्री सतीश सिंह प्रशासनिक अधिकारी, श्री अनिल यादव गतिशीलता प्रशिक्षक, श्री अशोक यादव आदि उपस्थित रहे।